मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल।गंगापुर सिटी के निवासी डॉ. मनोज कुमार शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘इंडियन मैन आइकॉन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें ‘फ्रेंडशिप फोरम’ द्वारा प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के दौरान संस्था के महासचिव रवनिश वाही (Ravnish Wahi) ने डॉ. मनोज शर्मा को यह सम्मान देकर सम्मानित किया। डॉ. शर्मा को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व्यक्तिगत उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें बधाई दी है।