HRP महिलाओं के लिए 27 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर

कर्मचारी महासंघ ने राज्य कर्मचारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं से की रक्तदान की अपील*

बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा हाई रिस्क प्रेगनेंसी वाली गर्भवती महिलाओं के जीवन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से 27 जुलाई को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने जिले के सभी राज्य कर्मचारियों, स्वायत्त शासन संस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे इस शिविर में स्वयं रक्तदान करें और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करें।महासंघ के मुख्य संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता *पुरुषोत्तम पारीक* तथा जिला अध्यक्ष *सत्यवान शर्मा* ने संयुक्त अपील जारी कर कहा कि HRP सघन मॉनिटरिंग अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य समिति बूंदी, जिला कलेक्टर एवं प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज के सहयोग से दिनांक 27 जुलाई को स्थानीय रेड क्रॉस भवन में यह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सहयोग का आह्वान किया है। इनमें अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री *गोपाल लाल वर्मा*, जिलाध्यक्ष *राजेश शर्मा*, महिला कर्मचारी जिलाध्यक्ष एवं LHV-ANM संघ की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष *नफीसा बानो*, कोषाध्यक्ष *महेश वर्मा*, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष *रामप्रसाद गोचर*, कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिला अध्यक्ष *लादू लाल मेघवाल*, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के जिला अध्यक्ष *सुनील कुमार मीणा*, राजस्थान पटवार संघ के जिला अध्यक्ष *घनश्याम कहार* एवं *ओमप्रकाश चौबदार*, राजस्थान नर्सिंग संघ के जिला अध्यक्ष *अंकित दाधीच*, राजस्थान आईटी एवं कंप्यूटर संघ के जिला अध्यक्ष *धर्मेंद्र जांगिड़*, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ के प्रदेश महामंत्री *गोपाल मीणा* एवं जिला अध्यक्ष *वीरेंद्र मीणा*, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष *हरिमोहन मीणा*, राजस्थान कानूनगो संघ के जिला अध्यक्ष *हेमंत दुबे*, राजस्थान वन अधीनस्थ कर्मचारी संघ एवं वन श्रमिक संघ के जिला अध्यक्ष *रघुनाथ सिंह*, LHV-ANM संघ की जिला अध्यक्ष *सोनाली गुप्ता*, राजस्थान पशुपालन चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष *बलबीर सिंह*, महामंत्री *राजकुमार मीणा* एवं सहायक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष *अमृत सोलंकी* शामिल हैं।

पदाधिकारियों ने कहा कि एक यूनिट रक्त 3 जिंदगियां बचा सकता है। HRP महिलाओं को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके, इसके लिए सभी अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें।