बी एम राठौर
न्यूज
स्मार्ट हलचल|सांगोद 10 अक्टूबर। सांगोद-खानपुर मार्ग पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सांगोद नगर पालिका में कार्यरत सरकारी सफाईकर्मी का शव कचरा गाड़ी में लाया गया, जबकि मौके पर स्थायी पार्षद मौजूद थे।
घटनाक्रम:
हादसा: खानपुर के पास सांगोद-खानपुर रोड पर अज्ञात अवस्था में सांगोद निवासी का शव मिला। बाद में पहचान हुई कि मृतक सांगोद नगर पालिका का सरकारी सफाई कर्मचारी है।
अस्पताल की लापरवाही:*परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन आरोप है कि अस्पताल ने शव लाने के लिए एम्बुलेंस नहीं भेजी।
नगर पालिका की संवेदनहीनता:*कोई संसाधन न मिलने पर मजबूरन नगर पालिका की कचरा संग्रहण गाड़ी से शव को सांगोद लाया गया। मृतक खुद पालिका का कर्मचारी था, फिर भी पालिका ने जिम्मेदारी नहीं उठाई।
मौजूदगी के बावजूद अनदेखी: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को कचरा गाड़ी से लाते समय स्थायी पार्षद राकेश वर्मा मौके पर मौजूद थे, इसके बावजूद शव को सम्मानजनक तरीके से लाने की व्यवस्था नहीं की गई।
शहर को साफ रखने वाले में भारी आक्रोश है।