कोटड़ी सिविल कोर्ट में तृतीय लोक अदालत का आयोजन, 2118 मुकदमों का निस्तारण

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को न्यायालय सिविल कोर्ट कोटड़ी में तृतीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायाधीश वर्षा सिंह ने की। आयोजन में बार कोटड़ी के वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता दिनेश शर्मा, पल्लवी गुप्ता तथा बार अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं ने लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान एसबीआई शाखा प्रबंधक कोटड़ी, राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा कोटड़ी, पारोली, नन्दराय, सवाईपुर एवं बड़लियास शाखाओं के प्रबंधक और कर्मचारी उपस्थित रहे। सहायक लोक अभियोजक हितेश यादव एवं पीपलवाड़ी के वैभव शर्मा भी मौजूद रहे। लोक अदालत में कुल 2118 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही अजमेर विद्युत वितरण निगम कोटड़ी के एईएन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। बैंक संबंधी प्रकरणों के साथ विद्युत विभाग के बकाया मामलों का भी निस्तारण किया गया।कार्यक्रम के अंत में बार के वरिष्ठ अधिवक्ता वासुदेव पंचोली ने सभी उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण होने से संबंधित पक्षकारों को राहत मिली।