₹ 3 करोड रुपए कीमत के राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर से 181 कट्टे अवैध डोडा के किया बरामद

मामराज मीणा

-अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस ने पंजाब निवासी दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
-जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पावटा उपखंड में लाडा का बास पर खड़े एक ट्रेलर पर जौ के कट्टो की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 3 करोड रुपए कीमत के 3.6 टन वजनी 181 कट्टे में भरा हुआ अवैध डोडा किया बरामद
-जिला कोटपूतली बहरोड एसपी सतवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया खुलासा

स्मार्ट हलहल|विराटनगर विधानसभा के प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चला रखा है। एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि प्रागपुरा थाना पुलिस और साइबर सेल ने सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए जयपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के पावटा उपखंड में लाडा का बास पर खड़े एक ट्रेलर पर जौ के कट्टो की आड़ में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 3 करोड रुपए कीमत के 3.6 टन वजनी 181 कट्टे में भरा हुआ अवैध डोडा बरामद किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन करते हुए एक ट्रेलर PB-22K -7687 को भी बरामद किया है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस ने निर्मल सिंह उम्र 47 वर्ष थाना सिटी अभोर फाजिल्का पंजाब एवं दूसरे अभियुक्त सुखदेव सिंह उम्र 26 वर्ष पुलिस थाना सिटी फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्तों से तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

वीडियो बाइट सतवीर सिंह, SP, जिला कोटपूतली बहरोड