गंगापुर।स्मार्ट हलचल।नगर पालिका गंगापुर के वार्ड नंबर 03 के ग्रामवासियों ने अधिशासी अधिकारी के नाम पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अर्जुन सिंह को ज्ञापन सौंपकर मुरली डांगी द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण एवं सार्वजनिक शौचालय पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम मलेनी स्थित नगर पालिका की आवासीय भूमि पर पहले सार्वजनिक शौचालय बना हुआ था, जिसका उपयोग आसपास के ग्रामीण एवं विशेष रूप से महिलाओं द्वारा किया जाता था। आरोप है कि अब उसी स्थान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा गंगापुर के कार्यकर्ता मुरली डांगी द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है तथा अवैध आती कमी डांगी ने सार्वजनिक शौचालय को भी अवैध तरीके से तोड़ दिया है । इस मामले को लेकर 10 दिन पूर्व भी मुकेश माली द्वारा नगर पालिका में ज्ञापन दिया गया था परंतु राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई जिससे नाराज होकर स्थानीय निवासियों ने रविवार को नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अर्जुन सिंह को मौके पर बुलाकर पूरा मामला समझाया और सार्वजनिक शौचालय को तोड़ने एवं अवैध अतिक्रमन करने के मामले में अति शीघ्र कार्रवाई करने के लिए कहा गया
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर निर्माण किया जा रहा है, उसकी नगर पालिका प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की स्वीकृति भी नहीं दी गई है। इससे क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर चल रहे अवैध निर्माण व कब्जे को तत्काल रुकवाया जाए तथा सार्वजनिक शौचालय को पुनः यथावत रखा जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
इस दौरान नारायण लाल गुर्जर बालू राम सेन चुन्नीलाल सुथार गजेंद्र गहलोत बालूराम खारोल मनरूप गुर्जर मोतीलाल गहलोत सांवरलाल वैष्णव मुकेश माली शंकर गुर्जर सुरेश वैष्णव खूबी लाल सुथार नंदू देवी गुर्जर रुक्मिणी देवी सुथार जमुना देवी सुथार सहित कई महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।