लायंस क्लब द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशुनिया में किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी|ग्राम बिसतुनिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब रायल के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।क्लब सदस्य लायन अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिसतुनिया में 75 बालक बालिकाओं को क्लब के अध्यक्ष एम जे एफ कालु लाल सालेचा ने अपने पिता कि पुण्य स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में उच्च अंक हासिल किए कक्षा पांच, कक्षा आठवीं, एवं दसवीं बोर्ड, बारहवीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच मदन सिंह राठौड़ एवं कालु लाल सालेचा ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उन्हें अच्छी शिक्षा ग्रहण करने और अपने माता-पिता का सम्मान व अपने गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद कालु लाल सालेचा, सरपंच मदन सिंह राठौड़, पूर्व उप सरपंच नारायण सिंह,गो शाला सदस्य शंकर सिंह, विनय कुमार सालेचा, गोपाल सिंह,HMC अध्यक्ष नारायण सिंह,अभय कुमार चौरड़िया विद्यालय के अध्यापक व कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।