अवैध बजरी परिवहन करते बूंदी पुलिस ने एक ट्रेक्टर – ट्रॉली को किया जब्त

अवैध बजरी परिवहन करते बूंदी पुलिस ने एक ट्रेक्टर – ट्रॉली को किया जब्त ।

प्रकरण पंजीबद्ध कर एक आरोपी मुरारी गुर्जर को किया गिरफ्तार ।

संगठित अपराध की धारा 112 BNS के तहत की गई कार्यवाही ।

बूंदी-स्मार्ट हलचल|अवनीश कुमार शर्मा (IPS) जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी ने बताया कि अवैध खनन व परिवहन की रोकथान हेतु चलाये जा रहे अभियान में श्री संजय सिंह चम्पावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बून्दी के निर्देशन में, श्री अनिल जोशी वृताधिकारी वृत बून्दी के निकटतम सुपरविजन में, श्री भंवरसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया जाकर रेल्वे स्टेशन रोड पुलिया के पास नाकाबन्दी की गई, दौराने नाकाबन्दी देवली की तरफ से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रेक्टर -ट्रॉली को जब्त किया जाकर संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर एक आरोपी
मुरारी गुर्जर पुत्र भैरुलाल गुर्जर उम्र 19 साल निवासी बिलासपुर थाना नगर फोर्ट जिला टोक हाल उन्दालिया की डुगरी थाना कोतवाली जिला बून्दी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर एवं महानिरिक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा के निर्देशों की पालना में अवैध खनन व परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा रैल्वे स्टेशन रोड पुलिया के पास नाकाबन्दी की गई, दौराने नाकाबन्दी देवली की तरफ से आ रहे एक सोनालिका ट्रेक्टर नं. RJ 08 RC 8039 को रूकवाया तथा चैक किया तो ट्रेक्टर – ट्रॉली में बजरी भरी हुई थी बजरी के संबंध में चालक से रवन्ना चाहा गया तो चालक ने अपने पास कोई रवन्ना नही होना बताया। चालक मुरारी गुर्जर से ट्रेक्टर के रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज आरसी, बीमा, परमिट, व चालक का लाईसेन्स चाहा गया तो वक्त चैकिंग अपने पास कोई कागजात नही होना बताया। इस पर उक्त ट्रेक्टर को धारा 207 एम वी एक्ट मे जप्त किया जाकर प्रकऱण पजीबद्ध कर वाहन चालक मुरारी गुर्जर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।