घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, वरना बंद हो जाएगी सब्सिडी

नीरज मीणा

मंडावर।स्मार्ट हलचल/घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी अपडेट सामने आया है। गैस कंपनियों ने सभी उपभोक्ताओं के लिए इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (e-KYC) करवाना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अंतिम समय सीमा 15 अगस्त तय की गई है। निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न करने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में परेशानी हो सकती है और उन्हें बिना सब्सिडी के महंगी कीमत पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।गैस कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर लगातार एसएमएस (SMS) भेजकर इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। गैस एजेंसी के संचालक श्याम गौड़ ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लेनी चाहिए, ताकि गैस वितरण और सब्सिडी से जुड़ी किसी भी असुविधा से बचा जा सके।ई-केवाईसी के लिए क्या दस्तावेज साथ लेकर जाएं?गैस पासबुकआधार कार्डपंजीकृत (Registered) मोबाइल नंबरई-केवाईसी कराने के उपलब्ध विकल्पउपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार निम्नलिखित तरीकों से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं:गैस एजेंसी पर बायोमेट्रिक सत्यापन: उपभोक्ता अपने आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे या उंगलियों के निशान) के माध्यम से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।गैस डिलीवरी बॉय की सहायता: गैस सिलेंडर डिलीवर करने आने वाले कर्मचारी के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।घर बैठे ऑनलाइन माध्यम: उपभोक्ता ‘माई एलपीजी’ (myLPG) वेबसाइट/ऐप और ‘आधार फेस आरडी’ (Aadhaar FaceRD) ऐप के जरिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैन) करके भी अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।