मांडलगढ़।स्मार्ट हलचल।सिंगोली चारभुजा मेवाड़ के धार्मिक तीर्थ स्थल जोगणियां माता में विशाल भजन संध्या का आयोजन 24 मई रविवार को होगा । स्थानीय सन्त नारायण लाल धाकड़ बल्दरखा ने बताया कि मेवाड़ क्षेत्र के महान गायक मास्टर उदय लाल की पावन स्मृति में 24 मई रविवार को रात्रि 8 बजे जोगणियां माता में विशाल भजन संध्या का आयोजन मंदिर परिसर रामलीला मंच पर ख्यातनाम भजन गायक रमेश मेवाल जयपुर, जौहरीमल भाट जसवंतगढ़ नागौर , नवल किशोर रसिया खवास अजमेर , तबला वादक शाहीद हुसैन सहीत अन्य कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी । भजन संध्या में क्षेत्रभर से श्रद्धालु भाग लेंगे।
