गंगापुर में सफाई कर्मी उतरे हड़ताल पर – सफाई व्यवस्था चरमराई

रामप्रसाद माली

गंगापुर|स्मार्ट हलचल।नगर पालिका गंगापुर द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में नवाचार से परेशान होकर सभी सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को विधायक की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपनी मांगे रखी ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सफाई कार्य दो पारियों से हटाकर सुबह की एक पारी में किया जावे जो वर्तमान में सुबह 6 से 10 बजे एवं दोपहर 10:00 बजे से 6:00 तक का है दो वर्ष से बकाया चल रहे वर्दी भत्ता को दिलाने, ऑफिस में कार्यरत सफाई कर्मियों को सफाई कार्य करने,पालिका के सभी सफाई कर्मचारियों की सर्विस फाइल तैयार करने की भी मांग की गई जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर,स्थानीय विधायक लादू लाल पितलिया,अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल ओर अनेक अधिकारी मौजूद थे मांगे नहीं माने जाने पर शनिवार सुबह से ही सफाई कर्मियों ने झाड़ू डाउन कर हड़ताल शुरू कर दी जनसुनवाई कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अनेक समस्याएं बताई 5 साल से निर्माणाधीन अधूरी पड़ी रायपुर रोड सड़क बनाने के लिए व्यापारियों ने विधायक को ज्ञापन दिया आबादी में लगाए जा रहे मोबाइल टावर का कार्य रुकवाने के लिए भी कहा गया