स्वर्गीय मंजू लता व्यास की पुण्य स्मृति में महर्षि दधीचि छात्रावास को वाटर कूलर भेंट
कोटा।स्मार्ट हलचल।समाजसेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति परिसर में स्वर्गीय मंजू लता व्यास एवं स्वर्गीय राधेश्याम व्यास (धमाणा वाले) की पुण्य स्मृति में एक वाटर कूलर सप्रेम भेंट किया गया। यह भेंट डॉ. प्रभाकर व्यास, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कोटा, डॉ. पूनम व्यास (पीएचडी, एम.एससी. बायोटेक, गोल्ड मेडलिस्ट), पौत्री दृष्टि एवं पौत्र सोमादित्य द्वारा प्रदान की गई।
समिति अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने बताया कि यह सहयोग समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। समिति के सलाहकार नरेन्द्र मोहन दाधीच ने कहा कि छात्रावास परिसर में आयोजित होने वाले सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों में अब आगंतुकों और समाजबंधुओं को शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
समिति मंत्री निमेष पुरोहित ने डॉ. प्रभाकर व्यास एवं उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि परिवार न केवल दाधीच समाज के लिए समर्पित है, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने जैसे मानवीय कार्यों में भी निरंतर सक्रिय रहता है। उन्होंने बताया कि डॉ. व्यास को विभिन्न सामाजिक एवं चिकित्सा सेवाओं के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है तथा उन्होंने प्रयागराज कुंभ मेले में भी चिकित्सा शिविरों का सफल संचालन किया है।
इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा, विष्णु दाधीच, कमल दाधीच, अमित कोयला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. प्रभाकर व्यास एवं उनके परिवार के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
