जयपुर।स्मार्ट हलचल|स्वर्गीय श्री राजेश चौधरी (राजेश भैया)* की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आज *ईवी पॉइंट, निर्माण नगर, जयपुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर को अल्प सूचना के बावजूद अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। जानकारी के अनुसार *लगभग 75 लोगों ने रक्तदान किया जबकि 100 से अधिक लोग रक्तदान के उद्देश्य से शिविर में पहुंचे।* कुछ लोग स्वास्थ्य कारणों से रक्तदान नहीं कर पाए, लेकिन उनका संकल्प और सहयोग भी सराहनीय रहा।
इस अवसर पर *स्व. श्री राजेश चौधरी जी के छोटे भाई श्री केदार चौधरी* ने बताया कि “हमारे बड़े भाई ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बहादुरी के साथ संघर्ष किया। उनकी इसी संघर्ष यात्रा ने हमें समाज के लिए कुछ सार्थक करने की प्रेरणा दी। उनकी स्मृति में किया गया यह रक्तदान शिविर उनकी आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है।”
उन्होंने आगे कहा कि “आज परिवार, मित्रों, कार्यस्थल के साथियों और पूरे जयपुर से जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे हमारा पूरा परिवार भावुक और कृतज्ञ है। जनता के उत्साह को देखते हुए हमने निर्णय लिया है कि *अब से हर वर्ष 29 अगस्त को उनकी स्मृति में इसी प्रकार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा*, ताकि कैंसर जैसी घातक बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके।”
चौधरी परिवार ने शिविर में पधारे सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
