सांगोद चुनाव: त्रिकोणीय मुकाबला, सोशल मीडिया पर हलचल

बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल|सांगोद 30 अगस्त को सांगोद नगरपालिका चुनाव में सांगोद में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी चुनावी समीकरण बदल दिए हैं।वीर गुर्जर सांगा जी महाराज मूर्ति संघर्ष समिति के सदस्य चुनाव को लेकर सक्रिय हैं और अपने मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

चुनाव में रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत मुद्दों पर अपेक्षित चर्चा नहीं हो पा रही है। मतदाताओं का कहना है कि इन विषयों पर बहस होनी चाहिए।

पूर्व कार्यकाल में बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा भी इस बार प्रमुखता से उठ रहा है।

सूत्रों के अनुसार टिकट वितरण को लेकर भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि जमीनी कार्यकर्ताओं की जगह बाहर से आए लोगों को मौका मिला है। कुछ पदाधिकारी रहते हुए भी पार्षद पद की दौड़ में हैं।
सोशल मीडिया पर
पूर्व पालिकाध्यक्ष *देवकी नंदन राठौर* की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। कई निर्दलीय प्रत्याशी उनसे मेलजोल करते नजर आ रहे हैं।
प्रशासन ने सभी से आदर्श आचार संहिता का पालन करने और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की अपील की है।