जयपुर। स्मार्ट हलचल|बजरंग द्वार व्यापार मंडल की ओर से देशभक्ति और उत्साह के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद अर्चना शर्मा एवं पूर्व पार्षद महादेव प्रसाद शर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने उपस्थित व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सांगलिया एवं पूर्व अध्यक्ष महिपाल सिंह शेखावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही ज्योतिषाचार्य पंडित सांवरमल दादिच भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने सभी व्यापारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता, भाईचारे और व्यापार मंडल की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के सम्मान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। इसलिए देश की प्रगति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में डॉक्टर शक्ति सिंह जी राजावत – संरक्षक, डॉक्टर रवि शेखावत – सलाहकार, जगदीश प्रजापत – महामंत्री, बनवारी लाल सोनी – उपाध्यक्ष, सुमेर सिंह राजावत – उपाध्यक्ष, सत्येंद्र नाटाणी – सह सलाहकार, मुकेश सिंह राठौड़ – सह कोषाध्यक्ष, जितेंद्र दादिच – सह सचिव, त्रिलोक चंद्र प्रजापत – संगठन मंत्री, राजेंद्र कुमावत – संयुक्त मंत्री, प्रमोद सोनी – मीडिया प्रभारी, राकेश – सदस्यता प्रभारी एवं पिंटू सैनी – कार्यक्रम प्रभारी सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने भारत की एकता, अखंडता और उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
