स्मार्ट हलचल| दुर्ग की तलहटी में स्थित विद्यालय के प्रांगण में 80 वां स्वाधीनता दिवस समारोह राष्ट्र गौरव एवं बलिदानियों को नमन करते हुए मनाया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण सोमानी ने बताया कि समारोह के इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं कौशलता के साथ मार्च पास्ट एवं पीटी परेड का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ . गोविंद राम शर्मा ने की ।
स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आलोक सिंह राठौड़ ने राष्ट्र की रक्षा एवं स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियो को नमन किया साथ ही महाराणा प्रताप एवं वीर शिवाजी के आदर्शों पर चलने के लिए युवा शक्ति को प्रेरणा दी, पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु बनाने के प्रमुख अनुरोध का विश्लेषण किया, संस्था में विगत 31 वर्षों से पालक के रूप में जुड़े एडवोकेट यशवन्त पुरी गोस्वामी , सेवा समर्पण सहयोग संस्थान के पदाधिकारी खंडेलवाल साहब , शर्मा जी ,नंदवाना जी , अशोक जी नामधर सहित संस्थान के प्रमुख पदाधिकारी गण, सेवानिवृत्त सुशीला वैष्णव मैडम, पूनम रानी मैडम उपस्थित थे विद्यालय परिवार द्वारा अलका कोठारी के नेतृत्व मेि बालिकाओं ने सेल्फ डिफेंस, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नन्ही मुन्नी बालिकाओं द्वारा समूह नृत्य, अजय मेघवाल द्वारा एकल नृत्य सहित कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, इस अवसर पर विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान करने वाली संस्था सेवा समर्पण सहयोग संस्थान द्वारा विद्यालय में प्रथम रहने वाले छात्र-छात्राओं सहित खेल प्रतिभाओं एवं स्काउट में राष्ट्रपति स्काउट तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । प्रधानाचार्य ने अपने उदबोधन में विद्यालय की भौतिक सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाने, शैक्षिक उन्नयन व परीक्षा परिणाम में गुणात्मक वृद्धि करने, नामांकन को अधिकतम सीमा तक ले जाने का प्रण किया । पुरुषार्थी विद्यालय को राजस्थान का आदर्श विद्यालय बनाने का संकल्प समस्त शिक्षक व शिक्षार्थियों द्वारा लिया गया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. गोविंद राम शर्मा ने अपनी ओर से ₹11000 विद्यालय विकास हेतु देने की घोषणा की । कार्यक्रम का संचालन संजय पचौरी ने किया जबकि आभार शांतिलाल खटीक द्वारा किया गया । समारोह के अवसर पर समाज के प्रबुद्ध जन , विद्यार्थियों के परिवारजन व अधिकारियों का सानिध्य मिला । रेखा पानेरी, विवेक भारद्वाज, किशन लाल खटीक, पंकज कुमार काकड़ा ,सत्यनारायण सोमानी भगवती स्वर्णकार, ज्योति जैन, अलका कोठारी, पीयूष भटनागर, शीतल दीक्षित मालती मुनावत, आशा टेलर, लता चाष्टा, तारा माली ,मनोज कुमार लोठ , मोहम्मद उमर मंसूरी , शांति लाल जोशी, लाली पटवा ,निर्मला मीणा ,बसंती देवी खटीक सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा । समारोह का समापन सामूहिक प्रतिज्ञा के साथ संपन्न हुआ ।
