वीर तेजा छात्रावास में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण

जिला जाट समाज संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। जिला जाट समाज संस्थान, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीर तेजा छात्रावास में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।इस अवसर पर उपस्थितजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके त्याग और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम में जिला जाट समाज अध्यक्ष देवीलाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, मिठुलाल जाट, जाट समाज महिला जिलाध्यक्ष सीता देवी जाट, रामरतन पाटनीया, जाट समाज जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, नगजीराम जाट, भैरुलाल जाट अरनिया, सागर चौधरी सहनवा, लेहरूलाल जाट ओरडी, भेरुलाल जाट कुंभानगर, कृषि अधिकारी शंकरलाल जाट, पप्पू जाट उदपुरा, भीमराज जाट, रामलाल जाट, रणधीर सिंह सुहागा, मदनलाल जाट पाटनीया, जगदीश जाट, ऊंकार जाट, रामेश्वर जाट, बदाम बाई जाट सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।