व्यापार महासंघ ने ध्वजारोहण कर मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

पूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित, राष्ट्र निर्माण में व्यापारी वर्ग की भूमिका को रेखांकित किया

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश सेठिया ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया एवं महामंत्री राजकुमार बज के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम भरत बाग में ध्वजारोहण किया तथा देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील जागेटिया, महामंत्री राजकुमार बज, विजय सिंह मेहता, प्रतीक बोहरा एवं राजेश सेठिया ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र निर्माण में व्यापारी वर्ग की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।

अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने कहा कि आजादी के 80वें वर्ष में हम उन वीर शहीदों को नमन करते हैं, जिनके त्याग और बलिदान से देश को स्वतंत्रता मिली। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राष्ट्र निर्माण में व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

महामंत्री राजकुमार बज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ व्यापार करेंगे, देश को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे और तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे।

पूर्व सैनिकों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुरेश श्रीमाल, नंदलाल बिलोची, विनोद मलकानी, अनिल सेठिया, ओमप्रकाश लढ़ा, सचिव प्रतीक बोहरा, कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी सहित संस्थान की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोकेंद्र भड़कतिया, ऋषभ डांगी, मुकेश जेथलिया, शरद नामधार, विजय तातेड, मोहम्मद रफीक नागोरी, पिंटू मोदी, गोविंद पटवा, राधेश्याम अग्रवाल, प्रहलाद जागेटिया, प्रहलाद पटवा, अशोक चिपड़, प्रमोद काबरा, राजेंद्र पटवारी, अनिल पटवारी, राजेंद्र नाहटा, राजकुमार वेद, कमलेश सिंघवी, घनश्याम वगानी, ललित वगानी, गुरविंदर खनूजा, इंद्रजीत खनूजा, हरप्रीत सिंह सोनी, अनिल मालू, हरीश गुरु, नानी देवराज तेली, दिनेश गुप्ता, नरोत्तम हेड़ा, महेश दादवानी, मुकेश वेद, लव पोखरना, विपिन चिपड़, विनोद चड़क, रूपेश कलंत्री, मुकेश जाट, मनीष बांगड़, जगदीश जाट, सुरेश श्रीमाल, विनीत भड़कतिया, आशीष कोठारी, आशीष भानावत, शुभम भड़कतिया, मोहित कछारा, विक्की कोहली सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संस्थान के सदस्य मौजूद रहे।

संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश सेठिया ने बताया कि संस्थान की ओर से शीघ्र ही व्यापारियों के कल्याण के लिए नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। अंत में संस्थान की ओर से उपस्थितजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।