भवानीमंडी में 80 वा स्वतंत्रता दिवस शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी शहर में स्वतंत्रता दिवस शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया मुख्य समारोह स्थल मेला मैदान में उपखण्ड अधिकारी श्रद्धा गोमे द्वारा झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बेंड की धुन पर शरीक पदर्शन किया गया। वही छात्र छात्राओं द्वारा सामूहिक गान, सामूहिक नृत्य, कविता ,जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। कार्यक्रम के दौरान उपखण्ड अधिकारी द्वारा उपखण्ड व पालिका क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले 30 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर संम्मानित किया गया। वही ग्रामीण क्षेत्र के काली तलाई गाँव मे भी एसएमसी सदस्य गोपाल सिंह द्वारा झंडा रोहण किया गया। वही बच्चो को मिठाई वित्रित की गई।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक,सत्यनारायण गोदरा,थानाधिकारी प्रमोद कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर,पिंकी गुर्जर,नगर अध्यक्ष विनय आसतोलिया,मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन,पूर्व उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, देवीलाल वर्मा, प्रकश वर्मा, लोकेंद्र सिंह,भरत लाल सहित शहर व ग्रामीण के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में वरिष्ठ व्यापारी गोविंद बिरला ने ध्वजारोहण किया