भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सेवा संयोजक ने इंदौर की सेवा गतिविधियों को सराहा
स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक सेवा गतिविधि श्री राजकुमार अग्रवाल ने सेवा शाखा, इंदौर के जल संरक्षण अभियान से प्रभावित होकर इसे राष्ट्रीय प्रकल्प बनाने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने जल संरक्षण के पोस्टर एवं फ्लेक्स का विमोचन किया। शाखा अध्यक्ष श्री राजकुमार जैन ने अभियान की अवधारणा प्रस्तुत की।विमानतल पर विवेकानंद शाखा के श्री अखिलेश खंडेलवाल ने उनकी अगवानी की। मालवा शाखा द्वारा शारदा कन्या विद्यालय में आयोजित निःशुल्क एनीमिया जाँच शिविर की श्री अग्रवाल ने अध्यक्षता की। आयोजन में अध्यक्ष उमेश राठी, सचिव शुभम लखोटिया, महिला प्रमुख रजनी पाटनी, महिला उपप्रमुख डिम्पल पाटनी, उपाध्यक्ष सेवा प्रकल्प विश्वास लाहोटी, समन्वयक वैभव माहेश्वरी, प्रभारी प्रवीर बंसल तथा संयोजक मेघा बंसल, श्वेता माहेश्वरी, रीता मंत्री, रानू भंडारी और आरती सोनी का सहयोग रहा।
जल संरक्षण अभियान में सेवा शाखा के संरक्षक सी.के. अग्रवाल, परामर्शदाता सतीश पटेल, अध्यक्ष राजकुमार जैन, सचिव पंकज गांधी, कोषाध्यक्ष गुंजन सोमानी, सेवा संयोजक गोविंद गिलड़ा, उपाध्यक्ष अमित भरणी, सहसचिव विशेष सारड़ा, संपर्क संयोजक विवेक शर्मा, संस्कार संयोजक अनुज राठी, पर्यावरण संयोजक प्रफुल्ल मंत्री, महिला सहभागिता प्रमुख नीलिमा सारड़ा तथा कार्यसमिति सदस्य विजय कासट, नवीन गड़करी, चंद्रशेखर पोरवाल, धर्मेंद्र पाटीदार एवं महेंद्र मोहता की सहभागिता रही।
श्री अग्रवाल ने सेवा न्यास का अवलोकन कर प्रांतीय एवं शाखा पदाधिकारियों से संवाद किया। सायंकाल तिलक शाखा के सेवा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। आयोजन में अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव सुभाष चंद वर्मा एवं सेवा प्रमुख सुनील कुलकर्णी सक्रिय रहे।
संपूर्ण प्रवास में रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी, राष्ट्रीय सम्पर्क टोली के मनीष बिसानी, राष्ट्रीय सेवा गतिविधि सदस्य रविंद्र सोनी, रीजनल संयुक्त सचिव राजकुमार साबू , रीजनल सेवा संयोजक सुधीर मिश्रा, प्रांत संगठन सचिव अनंत अरझरे, प्रांत कोषाध्यक्ष संजय भाटे, प्रांत सेवा संयोजिका प्रीति शर्मा एवं की सहभागिता रही।
इंदौर से प्रारंभ जल संरक्षण की इस पहल को राष्ट्रीय विस्तार की सहमति मिलना प्रवास की प्रमुख उपलब्धि रही।