मदरसा कादरिया अनवारूल इस्लाम सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी घोषित

मोहम्मद फारूक राक्षा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से लिया निर्णय, हाजी मोहम्मद हुसैन खिलजी बने सरपरस्त

चित्तौड़गढ़, 30 अक्टूबर।

स्मार्ट हलचल|मदरसा कादरिया अनवारूल इस्लाम सेवा संस्थान की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। संस्थान के सदर मोहम्मद फारूक राक्षा ने पूर्व कार्यकारिणी के स्थान पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने पूर्व कार्यकारिणी पर समाज में भ्रम फैलाने और विकास कार्यों में सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए।इससे पूर्व बूंदी रोड स्थित मदरसा कादरिया अनवारूल इस्लाम सेवा संस्थान परिसर में सदर मोहम्मद फारूक राक्षा की अध्यक्षता में गणमान्य सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इसमें पंचायत नीलगर समाज के सदस्यों ने संस्थान के कार्यों और आगामी गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को निष्कासित कर नवीन कार्यकारिणी घोषित करने का निर्णय लिया गया।

नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

पदनाम
सरपरस्तहाजी मोहम्मद हुसैन खिलजी
नायब सदरमोहम्मद यूसुफ राक्षा लाला भाई
सेक्रेटरीबाबू खां रंगरेज
सचिवइकबाल हुसैन खिलजी
खजांचीमुबारिक हुसैन कुरैशी
ऑफिस सेक्रेटरीमोहम्मद हनीफ पोस्टमैन
प्रवक्तामोहम्मद आसिफ गौरी

कार्यकारिणी सदस्य

  • हाजी जाकिर हुसैन अगवान
  • उस्मान गनी राक्षा
  • मोहम्मद फारूक राक्षा (पंपी भाई)
  • मोईनुद्दीन गौरी

बैठक में उपस्थित समाज के सदस्यों ने नवीन कार्यकारिणी के माध्यम से संस्थान के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।


 चित्तौड़गढ़, राजस्थान

“`