उदयपुर 28 सितम्बर
स्मार्ट हलचल|बडगांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थुर में कक्षा 8 में अध्ययनरत ‘खुशी डांगी’ ने 70वीं जिला स्तरीय एसजीएफआई स्कुल योगासन टुर्नामेन्ट में गोल्ड मेडल हासिल किया हैं एवं आगामी दिनांक 30.9.2026 को चुरू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय टुर्नामेंट में भाग लेगी ।इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्य रूचि पारिक व योगा कोच शुभम पुर्बिया ने बताया कि थूर गांव की निवासी खुशी डांगी पूर्व में भी योग की गतिविधि में एक वर्ल्ड रिकार्ड बना चुकी है एवं योग में आयोजित होने वाली कई प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। खुशी डांगी पिताजी योगेश डांगी खेती का कार्य करते है।