वृद्धाश्रम पहुंचीं रश्मि आर्य, बुजुर्गों के अधिकारों की दी जानकारी

भीलवाड़ा

विधिक साक्षरता शिविर में निःशुल्क कानूनी सहायता से कराया अवगत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने बुधवार को श्री गोविंद वृद्धाश्रम एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का निरीक्षण कर वृद्धजनों से संवाद किया। इस दौरान आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बुजुर्गों को उनके कानूनी अधिकार, विधिक संरक्षण और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
आर्य ने वृद्धाश्रम में आवास, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रबंधन की कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने वृद्धजनों के साथ बैठकर भोजन भी चखा और कहा कि बुजुर्गों को परिवार जैसा माहौल और सम्मान देना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है।
शिविर में उपस्थित अधिवक्ताओं ने वृद्धजनों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम अध्यक्ष रमेंद्र अवस्थी, निदेशक नीरज पारासर, शांतिलाल जैन, सुनील पारीक, पुनीत मेहता, मनोज व्यास, दीपक अग्रवाल, सहित श्री राधाजीवन संध्या संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे। वृद्धजनों ने टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *