भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार अब सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सत्रांत तक शैक्षणिक कार्य सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक ही संचालित होगा।
प्रशासन के इस निर्णय का उद्देश्य छोटे बच्चों को तेज गर्मी से राहत देना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने भी सभी विद्यालयों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
गौरतलब है कि जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते अभिभावकों और संगठनों द्वारा स्कूल समय में बदलाव की मांग उठाई जा रही थी।
