अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के स्थापना पखवाड़े पर सेवा कार्य: निर्जला ग्यारस पर ब्यावर में राहगीरों को पिलाया ‘केरी-पानी’

अनिल कुमार

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन के 9वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत गुरुवार को चांग गेट स्थित कुमारानंद सर्किल पर राहगीरों एवं आमजन के लिए शीतल ‘केरी-पानी’ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी और निर्जला ग्यारस के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने केरी-पानी पीकर राहत महसूस की।

हिंदू हेल्पलाइन के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ब्यावर इकाई द्वारा निरंतर सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना और समाज में सकारात्मक संदेश देना है। आगामी दिनों में वृद्धाश्रम में भोजन सेवा, वृक्षारोपण और भजन संध्या जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने लिया धर्म लाभ
कार्यक्रम संयोजक नगर महामंत्री मनीष व्यास के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में डीवाईएसपी (DYSP) राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज मंगल सिंह, और ब्यावर जिला व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय घीया सहित शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर धर्म लाभ लिया।

इस अवसर पर संगठन के नगर उपाध्यक्ष विक्रम रल, नगर मंत्री सत्यनारायण बालोदिया, संगठन मंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील पाड़लेचा, हनुमान चालीसा केंद्र प्रभारी ऋषिपाल सिंह सहित पारस पंच, सोहन मेवाड़ा, दिनेश शर्मा, चन्नू यादव, किशन हेडा, और एडवोकेट लक्ष्मी कांत व्यास सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।