भीलवाड़ा । साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निवेश (Investment) के नाम पर ₹26,98,000 की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल आरोपियों के बैंक खातों को फ्रीज करवाया, बल्कि नागपुर (महाराष्ट्र) से 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर खुद को SEBI रजिस्टर्ड ‘कोटक सिक्योरिटीज प्राइवेट मार्केट ट्रेडिंग’ का हिस्सा बताया गया। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स के माध्यम से आईपीओ (IPO) और शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मानसिक दबाव बनाया गया।यह धोखाधड़ी 25 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 के बीच अंजाम दी गई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाने में प्रकरण संख्या 11/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए नागपुर से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
1 दामेन दशरथ कटरे 23 वर्ष (पंवार) गणेश नगर, हनुमान मंदिर के पास, धाबावाडी, थाना गिट्टी खदान, नागपुर (महाराष्ट्र)
2 नीलेश दिनेश तेडूलवार 23 वर्ष (तेलुगु) पहलवान दरगाह के पास, गड्डीगोदाम मोहननगर, थाना सदर, नागपुर (महाराष्ट्र)
3 अमित किरण कुमार शाहिता 36 वर्ष (गुजराती लोहाणा) प्लॉट संख्या 15, AW Layout, लकड़गंज, नागपुर (महाराष्ट्र)
नीलेश दिनेश तेडूलवार मुख्य खाताधारक है, जबकि अन्य दो आरोपी बैंक खातों की खरीद-फरोख्त (Account Trading) में शामिल थे।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमंत नोगिया के निर्देशन में की गई। आयुष श्रोत्रिय, IPS (प्रो.) / थानाधिकारी, साइबर थाना ने सुपरविजन किया । टीम का नेतृत्व रामशरण, पुलिस निरीक्षक, साइबर थाना ने किया । टीम के अन्य मुख्य सदस्यों में ताराचन्द (सहायक उपनिरीक्षक – सउनि), हेमराज कांस्टेबल, बाबू लाल कांस्टेबल, प्रभुराम कांस्टेबल शामिल थे ।
