Homeभीलवाड़ानन्हें मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा, 75 वा गणतंत्र...

नन्हें मुन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा, 75 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

आसींद। शुक्रवार को जगपुरा पंचायत के क्षेत्र गजसिंहपुरा मे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ के दीप प्रज्ज्वल करके की गयी उसके बाद ध्वजारोहण किया गया और बच्चों द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भीमसिंह थे। भीमसिंह ने अपने उधबोधन मे देश की आजादी मे भूमिका निभाने वाले वीर शहीदो के बारे मे जानकारी दी और देश के गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दी। कार्यक्रम मे देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। अंत मे प्रधानाध्यापक वीरेंद्र बाकोलीया ने भामाशाह व विद्यालय गतिविधि मे सहयोग करने वाले बच्चों व ग्रामवासियो को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सरपंच प्रतिनिधि भीमसिंह ने विद्यालय मे एक कमरा डी एम टी फण्ड से दिलाने की और 24 कुर्सी भेंट करने की घोषणा की गयी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES