भीलवाड़ा की जहाजपुर पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों के अंतिम नतीजे आए सामने; बहुमत के आंकड़े (9) को पार कर कांग्रेस का प्रधान बनना तय, समर्थकों ने मनाया जश्न
जहाजपुर/भीलवाड़ा (स्मार्ट हलचल)पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर पंचायत समिति के सभी 17 वार्डों के अंतिम चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। मतगणना के नतीजों में कांग्रेस ने 10 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 5 सीटों पर जीत मिली है। वहीं 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। बहुमत का आंकड़ा (9 सीट) पार करने के साथ ही जहाजपुर पंचायत समिति में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।
🛑 जहाजपुर पंचायत समिति : दलगत परिणाम (कुल 17 वार्ड)
- कांग्रेस: 10 सीटें (स्पष्ट बहुमत)
- भाजपा: 05 सीटें
- अन्य / निर्दलीय: 02 सीटें
वार्डवार विजयी प्रत्याशियों की संपूर्ण सूची (वार्ड 1 से 17)
| वार्ड संख्या एवं वर्ग | विजयी प्रत्याशी एवं उम्र | दल / पार्टी |
|---|---|---|
| वार्ड 1 (सामान्य महिला) | आरमी (57 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 2 (सामान्य) | सीता देवी गुर्जर (67 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 3 (अ.जा.) | दिनेश (33 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 4 (सामान्य महिला) | सीमा चौधरी (37 वर्ष) | भाजपा |
| वार्ड 5 (अ.पि.वर्ग) | शैतान (53 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 6 (सामान्य) | कन्हैयालाल (40 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 7 (सामान्य महिला) | सोनिया (33 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 8 (सामान्य) | मीरा (47 वर्ष) | भाजपा |
| वार्ड 9 (अ.ज.जा.) | ब्रह्म प्रकाश (46 वर्ष) | भाजपा |
| वार्ड 10 (अ.जा. महिला) | राजेश कुमारी (36 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 11 (अ.ज.जा.) | रामप्रसाद (53 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 12 (अ.ज.जा. महिला) | शान्ता देवी मीणा (53 वर्ष) | भाजपा |
| वार्ड 13 (सामान्य) | कविता (35 वर्ष) | निर्दलीय |
| वार्ड 14 (सामान्य महिला) | चेतन्या कंवर (43 वर्ष) | निर्दलीय |
| वार्ड 15 (अ.ज.जा. महिला) | मीरा (54 वर्ष) | भाजपा |
| वार्ड 16 (अ.जा.) | बाबू (49 वर्ष) | कांग्रेस |
| वार्ड 17 (सामान्य महिला) | विमता (42 वर्ष) | कांग्रेस |