जहाजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो से 296 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार

जहाजपुर | क्राइम अलर्ट

जहाजपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी तोड़कर भागी स्कॉर्पियो से 296 किलो डोडा चूरा जब्त, तस्कर फरार

हाईवे पर बैरिकेड्स को छूते हुए तस्करों ने दौड़ाई गाड़ी, क्रेशर प्लांट के पास गाड़ी छोड़ जंगल में हुए ओझल; एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
विशेष ग्राउंड रिपोर्ट: मोहम्मद आज़ाद नेब (जहाजपुर)

जहाजपुर, 1 जून। पुलिस ने रविवार रात मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 296 किलो अफीम डोडा चूरा से भरी एक स्कॉर्पियो जब्त की है। पुलिस की नाकाबंदी देखकर तस्कर वाहन छोड़कर जंगल में फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलूंद की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही भूतेश्वर महादेव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 148D पर डबल नाकाबंदी की गई।

तलाशी में बरामद हुआ भारी मादक पदार्थ:

लगातार पीछा किए जाने पर तस्कर बारहदेवरा के आगे एक क्रेशर प्लांट के निकट जंगल में स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस द्वारा गाड़ी की सघन तलाशी लेने पर उसमें रखे 15 कट्टों से कुल 296 किलो 270 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ, जिसे मय वाहन के जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए वाहन के चेसिस नंबर व अन्य सुरागों के आधार पर जांच की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल जांबाज पुलिस टीम:
इस महत्वपूर्ण और बड़ी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल काशीराम, कांस्टेबल गिरिराज, मंगल, राधेश्याम, मनराज तथा चालक कांस्टेबल रिकम की बेहद सराहनीय और विशेष भूमिका रही।