सांप के काटने से महिला की मौत

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में खेत पर चारा लेने गई एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई, सवाईपुर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । चौकी प्रभारी प्यार चंद खटीक ने बताया कि सवाईपुर निवासी जस्सू देवी पत्नी उदा माली उम्र 57 वर्ष रविवार दोपहर बाद खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, इसी दौरान चारा काटते समय जहरीले सांप ने काट लिया, अचेत महिला को परिजन जिला चिकित्सालय लेकर गये, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई । पुलिस ने सोमवार को जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । महिला के पुत्र शिवलाल माली ने रिपोर्ट दी । गमहिन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया ।।