भीलवाड़ा। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संभागीय अध्यक्ष एवं *भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर अग्रवाल* के निर्देशानुसार जैन मुनि राष्ट्र संत 108 श्री पुलक सागर जी महाराज के चातुर्मास हेतु भीलवाड़ा मंगल प्रवेश के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की तीनों इकाइयों द्वारा गोलप्याऊ चौराहे पर भव्य पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जयघोष के साथ पुष्प वर्षा कर पूज्य मुनिश्री के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके चातुर्मास को भीलवाड़ा के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक जागरण का प्रेरणास्रोत बताया।
*प्रवक्ता मनीष बंब* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर *प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी और संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी* ने अपने संयुक्त उद्बोधन में कहा कि “राष्ट्र संत 108 श्री पुलक सागर जी महाराज का भीलवाड़ा आगमन संपूर्ण शहर के लिए सौभाग्य का विषय है। उनके प्रवचन समाज में नैतिकता, संस्कार, सद्भाव और आत्मचिंतन का संदेश देते हैं। ऐसे संतों का सान्निध्य मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। *संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू* ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन सदैव धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा तथा संतों के सान्निध्य से समाज को जोड़ने का कार्य निरंतर करता रहेगा।”
*युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गरिमामय अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी, जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा, महिला प्रदेश मंत्री आरती कोगटा, संभागीय महिला अध्यक्ष मधु जाजू, संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र डाणी, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ पी हिंगड, युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागोरी, राकेश सिंघवी, हर्ष राठी, सचिन काबरा, त्रिदेव मूंदड़ा, राहुल सोमानी, हरीश हिंदुस्तानी, स्नेहलता पटवारी, कमलेश खंडेलवाल, सुरेंद्र जैन अक्षय कोठारी,महेश खंडेलवाल, डी पी अग्रवाल, नरेंद्र विजयवर्गीय,कृष्ण गोपाल विजयवर्गीय, मनीष सेठी, विशाल सेठी, बंटी जैन, इत्यादि वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा एवं महिला इकाई के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
