Homeभीलवाड़ाजनजागृति उपवास पदयात्रा का शाहपुरा में किया भव्य स्वागत

जनजागृति उपवास पदयात्रा का शाहपुरा में किया भव्य स्वागत

शाहपुरा पेसवानी
केकड़ी से सांवरिया सेठ की जन जाग्रति उपवास यात्रा का पड़ाव अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय की मुख्य पीठ राम धाम पर हुआ। डॉ.गोपाल शास्त्री जी के नेतृत्व में कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच के सानिध्य में केकड़ी से चली इस यात्रा का का शाहपुरा पहुंचने पर साहित्य सृजन कला संगम, भारत विकास परिषद एवं टीम जीवरक्षणम के पदाधिकारियों सहित शहर के गण्यमान्य नागरिकों ने फूल-मालाएं और पुष्प वर्षा कर सभी का भावभीना स्वागत किया।
कवि एवं साहित्यकार डॉ.कैलाश मण्डेला, शिक्षाविद जयदेव जोशी, कवि दिनेश बंटी, सामाजिक कार्यकर्ता सत्यव्रत वैष्णव, नारायण सिंह के अलावा भाविप के प्रांत उपाध्यक्ष पवन बांगड़, जिला समन्वयक यशपाल पाटनी सहित अनेक लोगों ने यात्रियों का स्वागत किया। डॉ.मण्डेला ने प्रातः काल की ध्यान साधना बैठक उपरांत सभी को अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय तथा धाम की महिमा से परिचित कराया। सभी यात्रियों ने स्तम्भ जी के दर्शन करके नाचते गाते हुए आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। पदयात्रा में राजस्थान सहित 8 प्रांतों के 116 पदयात्री बिना कुछ खाए सात दिन में 225 किमी की दूरी तय करेंगे। पदयात्रियों में अधिकांश 70 साल के बुजुर्ग व कई महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार को यह मिन्डोलिया होते हुए बड़ा महुआ के लिए प्रस्थान करेगी। मंगलवार को रात्रि विश्राम बड़ा महुआ में होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES