शिव जांगिड़
लाडपुरा में सरकारी भूमि से मिट्टी निकाले जाने का मामला, खबर के बाद जांच की बात; ग्रामीणों ने निष्पक्ष कार्रवाई की उठाई मांग
अखबार में खबर आने के बाद भी अवैध मिट्टी खनन फिर से शुरू हो गया और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
लाडपुरा| स्मार्ट हलचल|मांडलगढ़ ब्लाॅक की ग्राम पंचायत लाडपुरा में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। “सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी खनन – 20 जून को अखबार में प्रकाशन के बाद भी पुनः चालू” ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की गई और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उसे लगातार ढोया जाता रहा। ग्रामीणों का कहना है कि बाण्यांबाव देवनारायण मंदिर एवं सावरियाँ गौशाला तथा सांबलिया महादेव मंदिर के मुख्य रास्तों पर स्थित तिदुणीया भैरुनाथ के समीप 23 जुलाई को सुबह जेसीबी मशीनें चलती रहीं। सरकारी भूमि से निकाली गई मिट्टी गांव के चौराहे पर निजी दुकानों के सामने डलवाई गई, ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह खुलेआम खनन होता रहा, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। इसके बावजूद मौके पर कोई टीम नहीं पहुंची और कथित अवैध खनन जारी रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकारी भूमि पर हुए कथित अवैध खनन की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इस जुड़े 3 बडे़ कारण
1. 20 जून को खबर छपने के बावजूद एक महीने बाद फिर खनन शुरू
2. सरकारी भूमि से अवैध मिट्टी निकासी से राजस्व का नुकसान
3. प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न होना
20 जून को अखबार में खबर छपने के बाद भी अगर अवैध मिट्टी खनन फिर शुरू हो गया है और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
