पेपर लीक में प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने हेतु राष्ट्रपति के नाम आसींद में ज्ञापन

दिनेश साहू आसींद

आसींद : स्मार्ट हलचल|भीम आर्मी भारत एकता मिशन, आसींद के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच तथा विद्यार्थियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।संगठन के पदाधिकारी आकाश अटवाल ने जानकारी देते हुए बतायाकी ज्ञापन में संगठन ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, आंदोलन में शामिल विद्यार्थियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई।

संगठन का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों से विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है और शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कमजोर हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई कि छात्रों के हितों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं विद्यार्थियों के हस्ताक्षर भी किए l