मानवीय सरोकारों की मिसाल बना “मेंबर वेलफेयर फंड”, परिवार को कुल 14 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध
कोटा।स्मार्ट हलचल।जेसीआई एलुमनी क्लब एवं जेसीआई इंडिया द्वारा संचालित “मेंबर वेलफेयर फंड” के तहत संगठन से अपनेपन और संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई है। जेसीआई एलुमनी क्लब (JAC) एवं जेसीआई कोटा उड़ान के सक्रिय सदस्य रहे स्वर्गीय पंकज जैन के परिवार को आज इस कोष के अंतर्गत 4 लाख रुपये की अंतिम सहायता राशि प्रदान की गई।
जेसीआई एलुमनी क्लब चैयरमेन प्रियंक माहेश्वरी ने बताया कि वर्ष 2025 में पंकज जैन के असामयिक निधन के पश्चात इसी वेलफेयर फंड के माध्यम से उनके परिवार को पूर्व में 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा चुकी थी। इस तरह संगठन द्वारा अब तक कुल 14 लाख रुपये की सहायता राशि स्वर्गीय जैन के परिवार को उपलब्ध कराई जा चुकी है।
जेसीआई एलुमनी क्लब के प्रियंक माहेश्वरी ने कहा कि जेसीआई इंडिया एवं जेसीआई एलुमनी क्लब ऐसी संस्थाएं हैं, जो अपने सदस्यों के जीवनकाल में ही नहीं, बल्कि उनके निधन के बाद भी उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी रहती हैं। इस अवसर पर जेएफएस गौरव माहेश्वरी (पूर्व जोन अध्यक्ष एवं मेंटर, जोन-5), जेएफएस अनीश माहेश्वरी (पूर्व जोन अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), जेएफएस विभोर लोढ़ा (पूर्व जोन अध्यक्ष), जेसी प्रियंक माहेश्वरी (चेयरमैन, जेएसी जोन-5), जेसी आयुष झावर (जेडवीपी, जोन-5), जेसी नवनीत मोथा एवं जेसी डॉ. शुभम चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
