पूर्व अध्यक्षों की कमेटी ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय, कवलिन यश मालवीय ने दी जानकारी
कोटा।स्मार्ट हलचल|जेसीआई कोटा के आगामी के अध्यक्ष पद पर हिमांशु बब्बर को सर्वसम्मति से चुना गया है। तलवंडी स्थित एक निजी होटल में प्रखर वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पूर्व अध्यक्षों की कमेटी की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। वर्तमान अध्यक्ष कवलिन यश मालवीय ने चयन की जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के चयन की प्रक्रिया सभी सदस्यों के लिए खुली रखी गई थी। विचार-विमर्श के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से हिमांशु बब्बर के नाम पर मुहर लगाई उनका कार्यकाल जनवरी 2027 से प्रारंभ होगा।
मालवीय ने विश्वास जताया कि हिमांशु बब्बर के नेतृत्व में संस्था सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा आगामी वर्ष में सेवा गतिविधियों का विस्तार होगा।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष एमपी चतर, राजेश गुप्ता, अरविंद जैन, राजकुमार जैन, कमल जैन, जय जैन, गौरव माहेश्वरी, योगेश चांडक, अक्षय मालवीय, अभिषेक चतर, यश मालवीय, अनीश माहेश्वरी और जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। हिमांशु बब्बर ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर मेडिकल चेकअप कैंप, वाटर हट्स सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियां आयोजित की जायेगी,संस्था 1990 से जनसेवा में सक्रिय है।