झरना महादेव हनुमान मंदिर में वैष्णव बैरागी समाज की बैठक आयोजित

मोड़ का निंबाहेड़ा । झरना महादेव हनुमान मंदिर परिसर में वैष्णव बैरागी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष रामगोपाल वैष्णव बराना ने की।

बैठक में रामानंदाचार्य मंदिर निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की गई तथा समाज के भामाशाहों से सहयोग का आह्वान किया गया। इस दौरान छाऊ देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय नन्दा दास जी कोरनास वाले की ओर से मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की गई।

अध्यक्ष रामगोपाल वैष्णव ने समाज के सभी भामाशाहों से मंदिर निर्माण कार्य में अधिक से अधिक सहयोग देने तथा नए भामाशाहों को जोड़ने की अपील की, ताकि मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होकर संपूर्णता की ओर बढ़ सके।

बैठक में समाज सचिव सांवर हरिपुरा, श्रवण दास बी.के. सरेरी, घनश्याम बैरन, गीसू मानसिंह का खेड़ा, महावीर रूपुरा, प्रहलाद कोरनास, लोभू मेंफलिया सहित सातों मंडलों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।