विजयनगर विप्र महाकुंभ की तैयारी बैठक झरणेश्वर महादेव गायत्री मंदिर में हुई सम्पन्न

स्मार्ट हलचल-जगदीश चन्द्र ।
मांडल उपखंड के मंदिरों की नगरी झरणेश्वर महादेव( गायत्री मंदिर) में 17 जून को विजयनगर में होने वाले विप्र महाकुंभ की तैयारी बैठक विप्र फाउंडेशन जोन 1 F अध्यक्ष नवीन शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार 06 जून को सम्पन्न हुई। जिसमें यज्ञोपवीत संयोजक तरूण कुमार शर्मा, शोभायात्रा व कलशयात्रा संयोजक अरूण जोशी, सदस्यता संयोजक गोविन्द नारायण शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा व रुपरेखा बताकर संबोधित किया एवं झरणेश्वर महादेव गायत्री मंदिर अध्यक्ष हीरा लाल डोलिया ने बैठक में आगंतुक सभी विप्र बंधूओं का स्वागत- सत्कार किया साथ ही बैठक में मौजूद 29 गांव के लोगों से 17 जून को विप्र महाकुंभ विजयनगर के सभी कार्यक्रमों में पहूंचने की अपील की एवं वहां पहूंचने हेतु साधन (वाहन बस या टैक्सी) अपनी और से उपलब्ध करवाने की घोषणा की। मंच संचालन सत्यनारायण सुखवाल ने किया। बैठक (कार्यक्रम) के अंत में झरणेश्वर महादेव गायत्री मंदिर उपाध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।