सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार दिन भर उम्र से करने के बाद देर रात प्री मानसून की बारिश ने लोगों को ठंडक पहुंचा । ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही गर्मी और उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे थे, जिसके बाद रात करीब आठ बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा का दौर शुरू हुआ, कुछ देर तेज हवा चलने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे एकाएक तेज बारिश का दौर चला शुरू हुआ, जो तकरीबन 10 से 15 मिनट तक चला, इस तेज बारिश में लोगों को गर्मी व उमस से राहत पहुंचाई, वही बारिश के होने से गांव की गलियों में पानी सरपट दौड़ने लगा ।।