जीवलिया में सड़क हादसा, बाइक सवार घायल

मांडल भीलवाड़ा

स्मार्ट हलचल।सोमवार शाम को जिवलिया के पास एक सड़क हादसे में युवक घायल हो गया ,NHAI एंबुलेंस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को मांडल के उपजिला अस्पताल पहुंचाया, अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही के आरोप

मांडल क्षेत्र के जीवलिया में एक मोटरसाइकिल और रामदेवरा जा रहे एक यात्री के बीच सड़क हादसा हो गया। हादसे में भगवानपुरा निवासी 31 वर्षीय नारायण बेरवा घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही NHAI एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार देते हुए तत्काल मांडल अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस पायलट गणेश गुर्जर एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने तत्परता से घायल को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद मांडल अस्पताल स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे। आरोप है कि घायल को एंबुलेंस से उतारकर अस्पताल के अंदर ले जाने में अस्पताल स्टाफ की ओर से आनाकानी की गई। इस दौरान एंबुलेंस स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना को लेकर अस्पताल की व्यवस्थाओं और घायल मरीजों के प्रति जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखना होगा।