खेमाबाबा कॉलोनी, सोनारों व लोहारों की बस्ती में गंदे पानी की समस्या से मिलेगी राहत, बोरिंग स्वीकृत
बायतु। स्मार्ट हलचल।खेमाबाबा कॉलोनी,सोनारों की बस्ती एवं लोहारों की बस्ती में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही थी। समस्या को पत्रकारिता के माध्यम से हमारे पत्रकार ने प्रमुखता से उठाकर स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया गया।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन की मांग पर बोरिंग स्वीकृत करवाने की पहल की है। बोरिंग स्वीकृत होने से तीनो बस्तियों के लोगों को गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की दिशा में पहल करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
AIJ के प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार खियाराम पालीवाल ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं, बल्कि आमजन और गरीब वर्ग की समस्याओं को अपनी कलम के माध्यम से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में प्रयास करना भी है। जब किसी जनसमस्या का समाधान होता है तो यही पत्रकारिता की सार्थकता है।
ग्रामीणो ने भाजपा नेता बालाराम को बोरिंग स्वीकृत करवाने के लिए आभार व्यक्त किया