जोबनेर। स्मार्ट हलचल|ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झोटवाड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी जोबनेर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गांधी चौक, जोबनेर में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों एवं युवाओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी, इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के छात्रों से माफी मांगने की मांग उठाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से देश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता दिखाते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल बुनकर, जिला परिषद सदस्य पेमाराम सेपट, अनुसूचित जाति जयपुर पश्चिम जिलाध्यक्ष यतीश वर्मा, ब्लॉक संगठन महामंत्री नवीन चौधरी, मंडल अध्यक्ष रूपनारायण रूंडला, रामस्वरूप कुड़ी, ब्लॉक उपाध्यक्ष तेजपाल वर्मा, राज सिंघल, पंचायत समिति सदस्य पेमाराम चौपड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष शहाबुदीन रंगरेज, महिला ब्लॉक अध्यक्ष माया जैन, संगठन महासचिव सुनील गांधी, पार्षद विमला जाजोरिया, ब्लॉक महासचिव हीरालाल जाजोरिया, सदस्य अनीष मोहम्मद, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन, सुरेश जैन, रोशन खददा, मुकेश जाखड़, बंशी सांखला, बद्री प्रसाद शर्मा, गिरधारी जाजोरिया, हेमराज जाजोरिया सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
