सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के जीवा का खेड़ा गांव के पास जंगल में रविवार रात को एक संदिग्ध क्रेटा कार व बाइक लावारिस हालत में खड़ी थी, जिसकी सुचना ग्रामीणों ने बड़ड़ियास थाना पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची जहां करता कर के शीशे टूटे हुए थे वही कर की तलाश लेने पर कर के अंदर अफीम प्रोडक्ट चुरा का बड़ा बिखरा हुआ था तलाशी लेने पर पुलिस को पास ही एक कत्था लोड़ा चौराहा से भरा हुआ मिला पुलिस ने कट्टा व कर में बिखरे जोड़ा चौराहे को भजन वजन करने पर 39 किलो 800 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ वही मौके से आरोपी फरार हो गए थे । पुलिस ने डोडा चूरा सहित क्रेटा कार व एक बाइक को जप्त किया । प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवा खेड़ा रोड पर भी सड़क किनारे डोडा चूरा बिखरा पड़ा था । थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया की रविवार को सूचना मिली कि जीवा का खेडा चौराया से जीवा का खेडा गांव में जाने वाली रोड़ के पास एक क्रेटा कार व एक मोटर साईकिल संदिग्ध हालात में खडी है, सूचना पर थाना प्रभारी मय जाप्ता के जीवा का खेड़ा गांव में जाने वाली रोड पर पहुंचे कि रोड़ से करीब 50 मीटर दूरी पर जंगल में एक क्रेटा कार व एक मोटर साईकिल लावारिस हालात में खडी थी तथा वहां पर लोगों की भीड जमा थी तथा क्रेटा कार के दोनों साईडों व आगे पीछे के कांच फूटे हुए थे, कांच के टूकडे बिखरे हुए थे, कार के अन्दर देखा तो पीछे की सीट नहीं लगी हुई थी, कार के अन्दर पीछे अफीम डोडा चुरा के छिलके व कांच के टुकडे बिखरे थे । क्रेटा कार व मोटर साईकिल को छोडकर भागे गये व्यक्तियों की आसपास व जंगल में काफी तलाश की मगर जंगल व रात्रि होने से नहीं मिले । क्रेटा कार से थोडी दुरी पर मिले एक सफेद रंग के कट्टे में अफीम डोडा चुरा सहित कुल वजन 29.860 किलोग्राम हुआ तथा क्रेटा कार के अन्दर बिखरे हुए मिले अफीम डोडा चुरा को एक सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टे में रख कर कट्टे सहित वजन किया तो 9.940 किलोग्राम हुआ । क्रेटा कार के पास व क्रेटा कार में मिले बिखरे मिले अफीम डोडा चुरा सहित कुल वजन 39.800 किलोग्राम होना पाया गया । पुलिस क्रेटा कार व मोटर साईकिल को जप्त किया जाकर थाना बडलियास पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।।
पुलिस की गठित टीम :- जसवंत सिंह थानाधिकारी, मुकेश कुमार सउनि, जितेन्द्र सिंह हैड कानि, पुखापुरी कानि, संदीप कुमार कानि, अनिल कुमार कानि, संदीप कुमार कानि आदि मौजूद रहे ।।
