भीलवाड़ा । मांडलगढ पुलिस ने थाना क्षेत्र मे ज्वैलर्स की दुकान मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए
प्रकरण मे 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है । पुलिस ने मामले में आरोपी प्रकाश बावरी व लता बावरी गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिह के आदेश पर थाना क्षेत्र मे सम्पति सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए एएसपी पारस जैन मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन में व बाबूलाल विष्नोई वृताधिकारी मांडलगढ के सुपरविजन में और थाना प्रभारी घनष्याम मीणा के नेतृत्व मे थाना स्तर पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया । दिनांक 6.5.2026 को प्रार्थी बसन्त कुमार पिता बंशीलाल सोनी (स्वर्णकार) उम्र 54 साल निवासी पुरानी आबादी माण्डलगढ जिला भीलवाडा ने थाना माण्डलगढ पर एक रिपोर्ट पेश की ओर बताया की उनकी सोने चांदी की दुकान ग्राम लाडपुरा मे स्थित है जहां दिनांक 22-04-2026 को दिन के 3.00 बजे एक आदमी व एक ओरत पैरों मे पहनने के पाईजेब लेने के लिए आये तभी दो जोडी चांदी के पाईजेब जो लगभग 150 ग्राम के है चुराकर ले गये उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की । घटना मे लिप्त अज्ञात आरोपियों व चोरी का माल बरामद करने के लिए थाना स्तर पर गठित टीम ने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया तथा दुकान मे लगे सीसीटीवी कैमरो की रिकाॅर्डिंग को खंगाला और तकनिकी व गहनता से अनुसंधान किया तो आरोपियों की तस्दीक हुई ओर तलाश की गई तथा प्रकरण मे सफलता अर्जित करते हुये आरोपी प्रकाश बावरी पिता उदयलाल उम्र 30 साल निवासी बावरी खेडा चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ ओर लता पत्नि प्रकाश चन्द्र बावरी उम्र 33 साल निवासी बावरी खेडा चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा जिला चितौडगढ से प्रकरण मे पूछताछ कर जुर्म प्रमाणित होने पर नियमानुसार गिरफतार किया गया। गिरफतारशुदा आरोपियों से प्रकरण में माल मसरूका दो जोडी चांदी के पाईजेब बरामद किया गया । गिरफतारशुदा आरोपीगण से पूछताछ में सामने आया की आरोपी उक्त प्रकार की घटना करने के आदी थे जिला उदयपुर, पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा, सदर कोतवाली चितौडगढ के मामलो मे भी वांछित चल रहे है । गठित टीम में थानाधिकारी के साथ रामसिह सउनि, राजेन्द्र, भवरलाल, शीला शामिल थे ।
