मांडल में ज्योति सुवालका की रिकॉर्ड जीत, 3474 वोटों से हराया

10,183 वोट पड़े, ज्योति सुवालका को मिले 5,683 मत; जीत के बाद समर्थकों में जश्न

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|मांडल ग्राम पंचायत के सरपंच चुनाव में ज्योति सुवालका ने दमदार जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्योति लड्ढा को 3,474 मतों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। ज्योति सुवालका को 5,683 वोट मिले। पंचायत के 13,047 पंजीकृत मतदाताओं में से 10,183 ने मतदान किया।
जीत के बाद समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ज्योति सुवालका ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।