भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|सहकार भारती मिठाई प्रकल्प द्वारा आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भट्ठी का मुहूर्त किया गया। जिला संगठन प्रमुख रामनरेश विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर प्रकल्प की सफलता और निरंतर प्रगति की कामना की।जिलाध्यक्ष सुभाष चेचानी ने अपने उद्बोधन में बताया** कि सहकार भारती द्वारा मिठाइयों के निर्माण का कार्य वर्ष 1998 से निरंतर किया जा रहा है। प्रकल्प के माध्यम से शहरवासियों को बेहद सहकारिता के भावों पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण देसी घी की मिठाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस मिठाई प्रकल्प का भीलवाड़ा शहरवासियों को हर वर्ष उत्साह और हर्ष के साथ प्रतीक्षा रहती है। पूरे शहर में संस्था के 84 वितरण केंद्र के माध्यम से उचित मूल्य पर मिठाइयों का वितरण किया जाएगा। लोगों के विश्वास और स्नेह के चलते यह प्रकल्प अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिठाइयों का निर्माण कार्य **अग्रसेन भवन, अरिहंत हॉस्पिटल के पास, शास्त्री नगर, भीलवाड़ा** में किया जा रहा है। यहां उचित दरों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एवं नमकीन तैयार कर शहरवासियों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।
जिला महामंत्री दुर्गालाल सोनी ने बताया की सहकार भारती मिठाई प्रकल्प के अंतर्गत केसर काजू कतली, प्लेन काजू कतली, व्हाइट कंपाउंड, चाकलेट कंपाउंड, बेसन चक्की, गोंद पाक, प्लेन नमकीन तथा खट्टा-मीठा मिक्सचर सहित विभिन्न प्रकार की मिठाइयां एवं नमकीन उपलब्ध रहेंगे। प्रकल्प का उद्देश्य आमजन को उचित कीमतों पर शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।
समिति के अंकित सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम में मिठाई प्रकल्प प्रमुख **छितर लड्ढा**, जिला कोषाध्यक्ष सीए **नवनीत तोतला**, नगर अध्यक्ष **संजय पांडे**, नगर महामंत्री **जगदीश लड्ढा**, कन्हैयालाल अग्रवाल, सीए मनोज सोनी, मुकेश विश्नोई, सुरेंद्र पटवारी, दिनेश मंत्री, विभाग महिला संयोजक विजया सुराणा एवं किरण सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
नगर संगठन मंत्री **मुकुट बसेर**ने बताया कि सहकार भारती का उद्देश्य सहकारिता की भावना को मजबूत करना तथा स्वावलंबन और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है। मिठाई प्रकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आमजन को उचित दरों पर मिठाई एवं नमकीन उपलब्ध करवाने के साथ संगठन की सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिठाई प्रकल्प की सफलता की कामना करते हुए इस वर्ष भी शहरवासियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने का संकल्प व्यक्त किया।