फाईनल में सोनवा ने पीपलू को हराया-विजेता को ₹21 हजार और उपविजेता को ₹11 हजार का नगद पुरस्कार
शिवराज बारवाल मीना
टोंक। स्मार्ट हलचल|उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के पलाई कस्बे में वीर तेजाजी मंदिर परिसर में वीर तेजाजी महाराज विकास सेवा समिति एवं संकल पंचों की ओर से आयोजित तीन दिवसीय विशाल तेजाजी मेले के तहत दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।
समिति अध्यक्ष रमेश धाकड़ एवं हरिराम खींची ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल मैच सोनवा और पीपलू टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सोनवा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीपलू टीम को शिकस्त देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि चारभुजा नाथ मंदिर समिति अध्यक्ष शेरसिंह सोलंकी रहे, जबकि अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रमेश धाकड़ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, गोठिया कमलेश गुर्जर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता सोनवा टीम को ₹21,000 का नगद पुरस्कार तथा उपविजेता पीपलू टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह, माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मेरा युवा भारत की ओर से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पलाई, सोनवा, ककोड़, लक्ष्मीपुरा, बोसरिया, काशपुरिया, निवारिया, बोरखंडी कला सहित टोंक एवं बूंदी जिले की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर रमेश धाकड़, राजूलाल धाकड़, राजेंद्र गुर्जर, बाबूलाल धाकड़, आशाराम मीना, जगदीश फौजी, प्रधान गुर्जर, पीटीआई धर्मराज मीणा, पलाई चौकी प्रभारी रमेश बेरवा, गिर्राज धाकड़, शाहरूख खां, सुरेंद्र जैन, हरिराम खींची, लोकेश पांचाल, दीपक संधावा, सियाराम प्रजापत सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।