गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|वंदे मातरम के 150 वर्ष (1875-2026) पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया। इसी क्रम में गंगापुर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।
आलोक विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पोटला, टैगोर स्कूल पोटला, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगापुर और महाराणा प्रताप स्कूल में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सुबह 11:00 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। गंगापुर क्षेत्र में कुल 1943 विद्यार्थियों ने इस अवसर पर वंदे मातरम का गान किया।
इस मौके पर विद्यार्थियों को वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन और उनके दर्शन के बारे में भी जानकारी दी गई।