Homeभीलवाड़ाकबराडिया में विवाहिता ने अपने ससुराल में सल्फास का सेवन कर दी...

कबराडिया में विवाहिता ने अपने ससुराल में सल्फास का सेवन कर दी अपनी जान, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

राजेश कोठारी
करेड़ा । थाना क्षेत्र के कबराडिया गांव में एक विवाहिता ने अपने ससुराल में सल्फास का सेवन कर लिया।विवाहिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड दिया। वही मृतका के पीहर पक्ष ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दीवान देवी लाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के कबराडिया में रहने वाले नारायण सिंह रावणा राजपूत की पत्नी काली देवी उम्र 32 वर्ष ने शनिवार को सुबह करीब 7 बजे अपने ससुराल में सल्फास का सेवन कर लिया।महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला ने रात करीब 8 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाते हुए मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। रविवार को मोर्चरी पहुंचे मृतका के पिता शंभू सिंह पिता मांगू सिंह निवासी बावलास थाना बागौर ने पुलिस को रिपोर्ट दी।जिसमें उसने बताया कि उनकी बेटी काली के ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 2021 में भी काली ने उसके ससुराल वालों की प्रताड़नाओं से परेशान होकर अपने ससुराल में कुएं में कूद कर जान देने का प्रयास किया था।उस समय भी समाजिक स्तर पर दोनों परिवारों में समझौता हो गया था।उसके बाद भी उसके ससुराल वाले आए दिन उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।काली ने उसके ससुराल वालों की प्रताड़नाओं से परेशान होकर ही यह कदम उठाया है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES