भीलवाड़ा । नीब करौरी बाबा की असीम कृपा, आशीर्वाद एवं भक्तों की अपार श्रद्धा से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैंची धाम स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भीलवाड़ा में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह पावन आयोजन दिनांक 15 जून 2026 को श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ सम्पन्न होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु एवं भक्तजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भक्तों में भारी उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट, भक्ति संगीत, बाबा जी के जयकारों एवं आध्यात्मिक वातावरण से भक्तिमय बनाया जाएगा। पूरे आयोजन में सेवा, समर्पण और मानवता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भंडारे में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी, पेयजल एवं बैठने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बाबा जी के भक्तगण पूरे प्रेम एवं सेवा भाव के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने बताया कि आप सभी के सहयोग एवं आशीर्वाद से ही यह आयोजन सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक रूप ले सकेगा। शहर एवं आसपास क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं प्रसादी ग्रहण करने की विनम्र अपील की गई है। इस आयोजन समिति में प्रमुख रूप से — हेमेंदर अधिकारी,गजेन्द्र सिंह, दामोदर मूंदड़ा,सुशील लड्डा,विनिल गुप्ता, रूबल सिंह, प्रदीप नेगी, एड़वोकेट विशाल गुप्ता, सूरज मोटवानी, महिपाल सिंह, संजीव सेठ, गोविंद अधिकारी, अभिमन्यु चौबे, सतेंदर पारीक, संजय पारीक, एवं निरभव गंभीर,बंटू शामिल हैं। भंडारे की जानकारी मीडिया प्रभारी एम.एच.आर. भीलवाड़ा द्वारा दी गई।
